बुधवार, 15 जुलाई 2020

चलते रहना भी एक कला है |



आगे अंधेरा घना है,
पीछे मुड़ना भी मना है,
चलते रहना मेरे दोस्त, क्यों की
चलते रहना भी एक कला है |

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

जीना सीखा है...

                                  

चिंगारियों में आग को देखा है,
आंसुओ से सपनों को सीचा है,
आप हुनर की बात करते हो साहब...
हमने अपनी गलतियों से ही जीना सीखा है |

रविवार, 12 जुलाई 2020

रब से इबादत



खामोशी की वजह यु ही नहीं होती,
कुछ पाने की चाहत यु ही नहीं होती,
अगर मिल जाता सब कुछ,
तो उस रब से हर वक़्त इबादत नहीं होती।

गुरुवार, 9 जुलाई 2020

अपनी पहचान


लोगो की कहानियाँ महान है,
दौलत तो अमीरो की शान है,
खो ना जाना दुनिया की भीड़ में मेरे दोस्त
तुझे भी बनानी अपनी पहचान है।