Deep Diaries - Motivation
Deep Diaries all about Stop running and start living. With @mrauthors 💪 Motivation 💭 Thoughts 🔥 Hard Work ☝️Life to Live 🏃 Success 📚 Knowledge
सोमवार, 28 जून 2021
मंगलवार, 25 मई 2021
ना वो रास्ता गलत था,
आज फिर से एक नई पोस्ट के साथ मै आपके साथ जिंदगी की कुछ बेहतरीन चीजे लेकर आया हू जो आपको जिंदगी में कुछ अगल करने में मदद करेगी और आपके जीवन को सफल बनाने में मदद करेगी।
हम सभी लोग जिंदगी की भाग दौड़ में कुछ ऐसे व्यस्त रहते है की हमें कुछ पता ही नहीं चलता की हमे करना क्या है और हम कर क्या रहे है।
तो आज का पोस्ट भी इसी टॉपिक पर है की लेकिन पॉजिटिव तरीके से।
कुछ लोग सभी से अलग होते है वो लोग उनकी मंजिल और उन तक पहुंचने के लिए रस्ते भी खुद ही बनाना जानते है। और शायद इसी कारण बहुत से लोग उनको गलत समझने लग जाते है, की वो जो भी करते है गलत होगा।
लेकिन ऐसा होता नहीं है क्यों की कोई भी चीज हम पहले से ही अच्छा या बुरा नहीं बोल सकते ,
ऐसे लोग सभी से अलग होते है जो कुछ अलग करना जानते है। लेकिन सिर्फ वही जानते है की उनको क्या करना है।
इसलिए सिर्फ अपने उपर विश्वाश रखकर अपने कार्य को सफल करे।
धन्यवाद ,
सोमवार, 17 मई 2021
Copy सिर्फ एक इंसान की कीजिए
हेल्लो दोस्तों,
जीवन में कभी न कभी, कभी अपनों देखकर या फिर किसी पराये को देखकर यह जरूर लगता हैं वो कितना स्मार्ट है या फिर वो जीवन में कितना कुछ कर चूका है। यह देखकर अच्छा और बुरा दोनों लगता है फिर हम सोचने लगते है की उसने कैसे किया यह सब यह जानने के लिए हम लोग उसके जैसे बनने की कोशिश करते है। और फिर वही सारी चीजे करने लग जाते है।
हमें लगता है जैसे वो वाह तक पहुंच गया वैसे ही हम वहां पर पहुंच सकते है।
मग़र यह देखा गया है की हम लोग उस व्यक्ती की कॉपी कर सकते है सिर्फ उसके काम की और किसी भी चीज की नहीं
न उसके मन की ,
न उसके चरित्र की ,
न उसके सोच की ,
इसलिए कहा गया है की आपकी चाहत एक हो सकती है किन्तु मकसत कभी भी नहीं।
सोमवार, 26 अप्रैल 2021
ना जाने क्यों ......
हेल्लो दोस्तों,
हम एक और नई पोस्ट के साथ तैयार है जो आपके जीवन को बेहतर ठंग से जीने के लिए थोड़ा प्रयास करके बनाई है , हमारी पोस्ट किसी व्यक्ति / विशेष पर आधारति नहीं होती है |
हर समय हम लोग केवल सोचते रहते ही है उस एक चीज पर कार्य करने के बजाय |
हमेशा हम सिर्फ और सिर्फ मंजिल की और ही देखते है उन रास्तो को देखते है जिसके बाद मंजिल मिलती है।
जिस पर चलते रहने से ही मंजिल मिल जाती है | सिर्फ प्रयास करते रहने की जरुरत होती है |
सोमवार, 12 अप्रैल 2021
भागता हूं उन सपनो को लेकर
हेल्लो दोस्तों,
हम एक और नई पोस्ट के साथ तैयार है जो आपके जीवन को बेहतर ठंग से जीने के लिए थोड़ा प्रयास करके बनाई है , हमारी पोस्ट किसी व्यक्ति / विशेष पर आधारति नहीं होती है|
आज हम लोग जैसी भी परिस्तिथि में जी रहे है वही हम लोगो के लिए महत्वपूर्ण है की हम जी तो रहे है , वरना कुछ लोग ऐसे है जिनके पास जीवन ही नहीं है और अगर हम जी रहे है तो जरूर कोई न कोई मकसद तो जरूर होगा या फिर कोई सपना जरूर होगा जिसके लिए आप भागते हो रोज सुबह - शाम उठते - सोते, कोई न कोई ऐसे चीज तो जरूर होगी जिसके लिए आप सुबह की पहली किरण को देखते हो | और हर उस रात को धन्यवाद देते है की आज आपके पास जो कुछ भी हे उसके लिए |
जब हम पैदा हुए थे तब हमारे माँ - बाप के सपने थे की हम उनके लिए कुछ ऐसा करे जो अभी तक उन्होंने किया तक न हो
उसके बाद जब हम बड़े हुए तब हम खुद कुछ अपने सपने चुन लेते है जिनको पुरे करने में जीवन निकाल देते है
और कुछ समय बाद जब हम अपने अंत समय पर होते है तब भी कुछ न कुछ सपने जरूर होते है जो अधूरे रह जाते है - फिर उन सपनो को लेकर ही हमें मरना होता है |




