बुधवार, 30 सितंबर 2020

इतना गुरूर


इतना गुरूर ना कीजिए साहब
खुद को शिखर पर देख कर,
क्यों की अगले शिखर के लिए
ज़मीन पर आना तो वाजिब ही है |

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

प्रार्थना तो कर


कल्पनाओं से बना है
तेरा आने वाला कल,
धैर्य तो रख
नहीं होगा तू विफल,
प्रार्थना तो कर
बैठ कभी घुटनों के बल ।

शनिवार, 26 सितंबर 2020

एक ही जन्म है


परिस्थितियां विषम है,
असफलता यह भ्रम है,
करना एक कर्म है,
क्यों की करने
के लिए एक ही जन्म है ।

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

समझौता किया

हमेशा अपनी खुशियों से समझौता किया,
लेकिन कभी अपनी खूबियों पर शक नहीं किया |