शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

ज़िन्दगी लगती है प्यारी



खुद को जानना सीख गया हूँ,
सीख गया हूँ दुनियादारी,
समय से लड़ना सीख गया हूँ,
सीख गया हूँ शब्दों की कलाकारी,
खुद से लड़ना सीख गया हूँ,
सीख गया हूँ उस रब की अदाकारी ,
क्यों की ...
अब ज़िन्दगी लगती है प्यारी ।

गुरुवार, 30 जुलाई 2020

तैयार हूँ मैं



खुला है आसमान
उड़ने को बेकरार हूँ मैं,
जंग का है मैदान
खुली तलवार हूँ मैं,
तुम थोड़ा रुको ...
आने वाली चुनौतियों
के लिए तैयार हूँ मैं ।

बुधवार, 29 जुलाई 2020

सपने देखने से काम नहीं चलता

ख्वाहिशें है अधूरी, उम्मीद भी है पूरी,
मंजिल से है दूरी, खुद की है मंजूरी,
wait
सिर्फ सपने देखने से काम नहीं चलता ...साहब
उनके लिए काम करना भी है जरुरी।

मंगलवार, 28 जुलाई 2020

सितारों की चमक...


सितारों की चमक कभी कम ना होती,
अगर हम से दूरियां ना होती,
चहरे से मुस्कान कभी कम ना होती,
अगर जीवन में परेशानियां ना होती।

सोमवार, 27 जुलाई 2020