मंगलवार, 30 जून 2020

रास्ते



रास्ते अगर आसान होते, तो हम भी कामयाब होते,
सुबह से शाम अरमान हमारे कुछ खास होते,
दोस्त भी कुछ खास होते, जिनके शौक लाजवाब होते,
हम भी कुछ खास होते, अगर समय के आगे मोहताज़ ना होते,
रास्ते अगर आसान मिले होते, तो आज हम यहाँ ना होते।

सोमवार, 29 जून 2020

कुछ मजबूरियाँ


उदास होना फितरत नहीं मेरी,
बस कुछ मजबूरियाँ ऐसी भी है,
जो उदास होने पर मजबूर कर देती है।

शनिवार, 27 जून 2020

ज्ञान ना बाटे

यहां फूल है और कांटे
उम्मीदों में दिन भी काटे
रूखी सुखी रोटी भी खाते
बहुत संघर्ष किये है साहब
कृपया ज्ञान ना बाटे।

मंगलवार, 23 जून 2020

ओकात


चाहत अगर बड़ी हो,
तो ऊंचा उड़ना सीखो।
दिल में अगर जूनून हो,
तो खुद में जीना सीखो।
फिर भी ...
गिरने का अगर डर हो,
तो ओकात में रहना सीखो।

रविवार, 21 जून 2020

दोस्त मेरे कुछ खास नहीं



दोस्त मेरे कुछ खास नहीं,
कोई साथ नहीं मगर - पर कोई  बात नहीं,
हम दोस्त ढूंढते नहीं,
चिंगारिया लेकर मगर - दोस्त है चिंगारियों वाले नहीं,
बीच मझदार में साथ भी देते नहीं,
दुःख तो छोड़ो - सुख़ में भी साथ देते नहीं।